Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » आईपीएल में होगी आज पंजाब की शान या गुजरात का होगा जीत से स्वागत 📢

आईपीएल में होगी आज पंजाब की शान या गुजरात का होगा जीत से स्वागत 📢

-पहली जीत की तलाश में दोनों टीमें, फार्म में चल रही है दोनों टीमें

✍🏻 शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन

📰:-आईपीएल में आज गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच मैच खेला जाएगा। देखना दिलचस्प होगा कि आज पंजाब के शेर गरजेंगे या गुजरात वाले मैच ले जाएंगे। पिछली बार की फाइनलिस्ट पंजाब किंग्स पुरी तगड़ी फॉर्म में हैं। उनका बल्लेबाजी और बोलिंग यूनिट भी गुजरात के खिलाफ लड़ने के लिए बिल्कुल तैयार है। दूसरी ओर गुजरात टाइटंस की टीम भी पूरी तरह से तैयार हैं। दोनों टीमें अपनी पहली जीत की तलाश में है और दोनों टीमों के खिलाड़ी इस वक्त अपनी फॉर्म में चल रहे हैं।

 *आज सरपंच और प्रियांश का बोलेगा बल्ला या डीएसपी सिराज की गेंदबाजी मचाएगी मैच में बवाल*

आज मैच को शुरू होने में कुछ ही घंटे बाकी है। देखना यह होगा कि पंजाब की ओर से पंजाब के शेर प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या और सरपंच श्रेयस अय्यर अपने बल्ले से धमाल मचाएंगे या गुजरात की ओर से डीएसपी सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कागिसो रबाडा अपनी गेंदबाजी से पंजाब के बल्लेबाजों को चित करेंगे। पंजाब का स्पिन डिपार्मेंट बहुत ही शानदार फार्म में है, जिसमें युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बराड़ जैसे धुरंधर शामिल हैं।

 *पिछली बार की फाइनलिस्ट रह चुकी है पंजाब*

पंजाब किंग्स की टीम 2025 में फाइनलिस्ट के तौर पर रह चुकी है। वह 2025 के शानदार फाइनल मैच में आरसीबी से मैच हारकर ट्रॉफी गंवा बैठी थी। वह इस बार आईपीएल ट्रॉफी को अपने घर ले जाने के लिए तैयार हैं। यह मैच आज शाम को 7:30 बजे शुरू होगा। यह मैच पीसीए स्टेडियम न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा।

Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल