Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » अमृतसर में गुरुद्वारे के लंगर हॉल में दर्दनाक हादसा: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

अमृतसर में गुरुद्वारे के लंगर हॉल में दर्दनाक हादसा: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

निर्माणाधीन छत गिरी, सेवा कर रहीं 2 महिलाओं की मौत; शटरिंग के नीचे दबीं कई श्रद्धालु

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

📍अमृतसर: पंजाब

  • 📰:-अमृतसर के गुरुद्वारा शहीद गंज बाबा दीप सिंह जी में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन लंगर हॉल की छत की लोहे की शटरिंग प्लेटें अचानक टूटकर नीचे गिर गईं। हादसे के समय कई महिलाएं लंगर सेवा में जुटी थीं। मलबे में दबने से 2 महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि 5 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
  • घायलों को तुरंत श्री गुरु रामदास चैरिटेबल अस्पताल और सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद गुरुद्वारा परिसर में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में संगत अस्पताल पहुंच गई।
  • SP अमनदीप कौर ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। उन्होंने बताया कि सभी घायलों का इलाज चल रहा है और डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है। भीड़ ज्यादा होने के कारण कुछ समय इलाज में परेशानी आई, जिसके बाद लोगों को अस्पताल से बाहर किया गया।
  • लोगों के मुताबिक, हादसे से पहले जोरदार धमाके जैसी आवाज आई। मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि लोहे की भारी प्लेटों के नीचे 8 से 9 महिलाएं दब गई थीं। संगत और स्थानीय लोगों ने मिलकर तुरंत राहत कार्य शुरू किया।
  • अजनाला से आई एक घायल महिला ने बताया कि वह माथा टेकने के लिए लाइन में खड़ी थी, तभी अचानक भगदड़ जैसी स्थिति बनी और छत का हिस्सा गिर गया। महिला के सिर में गंभीर चोट आई है और टांके लगाए गए हैं।

Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल